Ranchi : झारखंड सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले राज्य में 27 मई को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब चांद दिखने की स्थिति को देखते हुये 28 मई (गुरुवार) को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत पहले 27 मई को अवकाश तय था, लेकिन अब त्योहार की तारीख बदलने के कारण छुट्टी भी आगे बढ़ा दी गई है।
27 मई को खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 27 मई को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज होगा। वहीं 28 मई को बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इसे भी पढ़ें : BDO चंद्रमोहन पासवान के कई ठिकानों पर रेड, ससुराल तक पहुंची टीम…
इसे भी पढ़ें : रांची दुष्कर्म मामले में ओली विश्वकर्मा को कोर्ट से झटका…
इसे भी पढ़ें : SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें : लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…






