Kohramlive : भगवान गणेश को प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और मंगल के देवता माना जाता है। यही कारण है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके स्मरण से की जाती है। वास्तु शास्त्र में भी गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति को सही दिशा में स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया है। मान्यता है कि उचित स्थान पर रखी गई तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनाये रखने में सहायक होती है।
इस दिशा में लगानी चाहिये गणेश जी की तस्वीर
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति लगाने के लिये सबसे शुभ दिशाएं उत्तर दिशा, पूर्व दिशा, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) हैं। यदि घर में पूजा कक्ष है, तो वहीं गणेश जी की तस्वीर स्थापित करना सबसे उत्तम माना जाता है।
मुख्य द्वार पर ऐसे लगायें गणेश जी की तस्वीर
बहुत से लोग घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी गणेश जी की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तस्वीर दरवाजे के भीतर की ओर लगाना शुभ माना जाता है। कुछ मान्यताओं में दरवाजे के दूसरी ओर भी उसी स्थान पर एक और गणेश जी की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहे।
इन स्थानों पर लगाने से बचें
वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति को दक्षिण दिशा में, सीढ़ियों के नीचे, बाथरूम के पास, गंदगी या अस्वच्छ स्थानों पर नहीं रखना चाहिये। ऐसी जगहों को पूजा के लिये उपयुक्त नहीं माना जाता।
ऐसी होनी चाहिये गणेश जी की तस्वीर
तस्वीर चुनते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
- घर के लिये बैठी हुई मुद्रा वाले गणेश जी शुभ माने जाते हैं।
- कार्यालय में खड़े हुये गणेश जी की तस्वीर को प्रगति और सक्रियता का प्रतीक माना जाता है।
- तस्वीर में भगवान का चेहरा शांत, प्रसन्न और सौम्य दिखाई देना चाहिये।
- टूटी, फटी या धुंधली तस्वीर का उपयोग करने से बचें।
- वास्तु मान्यताओं के अनुसार, एक ही स्थान पर भगवान गणेश की बहुत अधिक मूर्तियां या तस्वीरें रखने से बचना चाहिये।
- एक या दो तस्वीरें पर्याप्त मानी जाती हैं। वहीं, उनकी नियमित साफ-सफाई और श्रद्धापूर्वक पूजा करने की भी सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : वेनजुएला में बार-बार क्यों कांपती है धरती… जानें
इसे भी पढ़ें : मजबूत, चमकदार और हर दिन स्टाइलिश बालों के लिये आसान तरीका…
इसे भी पढ़ें : इस मंदिर में आरती होती है, लेकिन घंटी नहीं बजती, इस अनोखी परंपरा का रहस्य… जानें
इसे भी पढ़ें : चौखट पर बैठने से क्यों रोकते थे बड़े-बुजुर्ग? जानिये इसके पीछे थी गहरी सीख…
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सब्जी लेकर लौट रही महिला बनी शिकार…








