Patna : पटना के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या ने प्रशासन की नींद तो उड़ा ही दी है, अब शक की सुई सीधी बेउर जेल की सलाखों के भीतर जा टिकी है। बीती रात पटना के IG जितेंद्र राणा और आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ बेउर जेल पहुंचे। अंदर छापेमारी हुई और बाहर एक सच धीरे-धीरे बाहर आने लगा। जेल के भीतर से तीन मोबाइल मिले। IG इन्हें अपने साथ ले गये। कॉल डिटेल्स और CDR से अब पता चलेगा कि क्या खेमका हत्याकांड की स्क्रिप्ट जेल में ही लिखी गई थी? छापेमारी के क्रम में लगभग 100 कैदियों से पूछताछ हुई। बातें टटोली गई, लेकिन प्रशासन अभी चुप है। जिसके बाद जेल के 3 कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओमप्रकाश को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं जेल उपाधीक्षक अजय कुमार, सहायक अधीक्षक नीरज रजक और दफा प्रभारी गिरीश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने कहा “जो भी दोषी पाया जायेगा, नहीं बख्शा जायेगा। सख्त विभागीय कार्रवाई तय है।”
इसे भी पढ़ें : बिहार की 243 सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें : इस जिले में 10 से 25 जुलाई तक नॉनवेज की बिक्री पर रोक
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी








