spot_img

बिहार की 243 सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : छपरा का राजेंद्र स्टेडियम, सावन की उमस भरी दोपहर में जब भीड़ उमड़ी थी, तब मंच पर खड़ा एक युवा चेहरा आंधी की तरह गरजा। चिराग पासवान एक बेटा, जो पिता की विरासत को कंधे पर लिए बिहार की तकदीर बदलने निकला है। ‘नवसंकल्प महासभा’ में चिराग ने मंच से दो टूक ऐलान कर दिया “जब मैं चाहता हूं कि बिहार लौटकर अपने लोगों के बीच काम करूं, तो कुछ लोगों को तकलीफ होती है। लेकिन आज सारण की धरती से कह रहा हूं। हां, मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।” बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वह चुनाव लड़ेंगे।

‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ संकल्प  

चिराग बोले “जब तक मेरा बिहार आगे नहीं बढ़ता, तब तक मुझे चैन नहीं आयेगा।” उनकी आवाज में गुस्सा भी था और उम्मीद भी विपक्ष पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। बोले, “मेरे चुनाव लड़ने से कुछ लोगों की नींद उड़ जाती है क्योंकि वे नहीं चाहते कि बिहार का नौजवान यहीं रहकर तरक्की करे।”

रोज़गार और पलायन पर करारा वार करते हुये चिराग बोले, “बिहार के लोग अपनी ज़मीन छोड़कर बाहर जाते हैं… क्यों? क्या उन्हें अपने गांव, अपने शहर में रोजगार नहीं मिल सकता? आज तक डोमिसाइल नीति की बात किसी ने क्यों नहीं की, जब RJD-कांग्रेस सत्ता में थे?”

झूठ, भ्रम और अफवाहों के खिलाफ चिराग की ललकार

लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए चिराग ने कहा “कहा गया था कि मोदी जी आयेंगे तो आरक्षण खत्म होगा, संविधान खत्म होगा। अब बताइये, हुआ क्या?”उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा “ये लोग झूठ बोलकर डर फैलाते हैं… लेकिन बिहार अब जाग चुका है।”

अपराध पर नीतीश सरकार को नसीहत

पटना में कारोबारी की हत्या का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा “हम सुशासन के साथ हैं, लेकिन अगर सुशासन में ही अपराधियों के हौसले बुलंद हों, तो सवाल तो उठेंगे। हम खुलकर विरोध करेंगे।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...