spot_img

सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले मेसर्स शिव सागर कंस्ट्रक्शन पर होगी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • प्रखण्ड महुआडांड के ग्राम पारही नावाटोली में PWD रोड से नावाटोली तक पथ निर्माण का कार्य आधा-अधूरा छोड़ कर फरार हो जाने का मामला
  • लातेहार उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता ने ली अंतिम मापी

कोहराम लाइव डेस्क: लातेहार उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखण्ड महुआडांड के ग्राम पारही नावाटोली में PWD रोड से नावाटोली तक पथ निर्माण का कार्य को आधा-अधूरा छोड़ कर फरार हो जाने वाले मेसर्स शिव सागर कंस्ट्रक्शन के प्रो. सोनू पांडेय के द्वारा किये गये कार्यों की अंतिम रूप से मापी ली गई। इसी के साथ अब ये निश्चित हो गया है कि प्रो. सोनू पांडेय पर विभाग के द्वारा दण्डात्मक कार्रवाई प्रारंभ हो गयी है।

बताते चलें कि लगभग तीन वर्ष पूर्व कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) लातेहार के द्वारा महुआडांड प्रखण्ड स्थित ग्राम पारही नावाटोली में PWD रोड से नावाटोली तक पथ निर्माण का कार्य ठेकेदार सोनू पांडेय को आवंटित किया गया था। परंतु सड़क निर्माण का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिये जाने के साथ ही मजदूरों एवं सप्लायरों का भी पैसा लेकर चंपत हो जाने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था।

इसे भी पढ़ें :PLFI के दो उग्रवादी धराए, बंदूक-बाइक भी बरामद

इस खबर को अखबार तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने लातेहार जिले के तत्कालीन उपायुक्त तथा उपविकास आयुक्त का ध्यान आकृष्ट करते हुए कार्रवाई करने की अपील की थी। इसी को लेकर जिले के तत्कालीन उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में गत 6 जनवरी को DMFT जिला अनाबद्ध निधि एवं SCA की समीक्षात्मक बैठक में निर्णय लिया गया था कि जिला अनाबद्ध निधि योजनान्तर्गत किये गये कार्य का एकरारनामा के शर्तों के तहत एकरारनामा को विखण्डन करने, जमानत की राशि जब्त करने, अन्य दण्डात्मक कार्रवाई करने एवं काली सूची में डालने हेतु विधिवत कार्रवाई की जाये। इसी के तहत किये गये कार्यों की सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता के द्वारा अंतिम मापी ली गई।

इसे भी पढ़ें :सरयू राय का पांव फ्रैक्चर, Morning walk करते समय लगी चोट

क्या कहते हैं आरईओ विभाग लातेहार के कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में आरईओ विभाग लातेहार के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अंतिम मापी का कार्य किया जा चुका है। शीघ्र ही एकरारनामा का विखण्डन करने, जमानत की राशि जब्त करने एवं काली सूची में डालने के लिए विधिवत कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : विदे‍शी लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा, ऐसे धराए  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

Latehar : कभी गांव के बच्चों को पढ़ाने वाले...

मनिका के जंगल में मिलीं सरकारी दवाइयां, भड़के बाबूलाल…

Latehar : एक तरफ अस्पतालों के चक्कर काटते मरीज, दवा...

जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…

Latehar : लातेहार के जंगलों में कभी जिस नाम...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...