बिना छुए ATM से कर पाएंगे ट्रांंजेक्‍शन, Intel ने बनाया नया डिवाइस  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : आज की भागती दौड़ती जिंदगी में टेक्नोलॉजी सबसे बड़ा सहायक है। जीवन को बेहद आसान बनाने वाली टेक्नोलॉजी का इस कदर प्रचलन बढ़ा है कि अब किसी भी काम को करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। आविष्कार का दूसरा नाम बन चुका है टेक्नोलॉजी। दुनिया की सबसे बडी सेमीकंडक्टर कंपनी Intel ने हाल ही में एक ऐसी टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया है जिससे बिना हाथ लगाए ATM या किसी भी स्मार्ट डिवाइस को खोला जा सकता है। कंपनी ने इसे RealSense ID नाम दिया है।  यह एक प्रकार का Facial Recognition System होगा, जो यूजर्स को इडेंटिफ़ाई कर किसी भी स्मार्ट डिवाइस को अनलॉक कर देगा।

सिक्योरिटी मजबूत करने में कारगर

कंपनी के मुताबिक, एक्टिव डेप्थ सेंसर का इस्तेमाल इस उपकरण को बनाने के लिए किया गया है। इसलिए डिवाइस का इस्तेमाल ATM, Kiosk और Smart Lockers में सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है।  Intel इस डिवाइस को इसी साल अप्रैल से जून महीने के बीच मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकती है।

इसे भी पढ़ें : … नहीं तो 8 फरवरी को डिलीट हो जाएगा आपका Whatsapp Account

Id चोरी होने का खतरा नहीं

Intel की ये डिवाइस ऑथेंटिकेशन के तरीके को काफी मजबूत करती है, जिससे यूजर्स की Id चोरी होने का खतरा भी नहीं रहता है। साथ ही इस डिवाइस में खास बात ये है कि यह डिवाइस यूजर के चेहरे में समय-समय पर होने वाले बदलाव को भी नोट करती है। यानी अगर व्यक्ति के मुंह पर दाढ़ी या मूंछ आ गई हैं तो भी यह तकनीक व्यक्ति के चेहरे को पहचान लेगी। इस टेक्नोलॉजी के लिए किसी भी तरीके के दूसरे नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी और इसमें यूजर्स का चेहरा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड होगा।  Intel ने इस डिवाइस की कीमत 7,300 रुपये रखी है।

इसे भी पढ़ें : WhatsApp से नाराज यूजर्स लाइक कर रहे: Signal और Telegram

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।