RANCHI : राजधानी रांची में धीमा जहर के सौदागरों यानी पुड़िया बेचने वालों की लिस्ट बनाई जा रही है। वहीं इनके मददगारों और पनाहगारों को भी चिहिंत किया जा रहा है। इस काम में कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। रांची के नये पुलिस कप्तान कौशल किशोर को ब्राउन सुगर के कई सौदागरों के बारे में खुफिया जानकारी मिली। वहीं धीमा जहर की लत में जकड़ रिनपास तक पहुंचने वाले चेहरों में कुछ स्टूडेंट तक के नाम सामने आये हैं। स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के बाहर मिलने वाले पुड़िया की खोज शुरू हो गई है। रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार की देखरेख में एक टीम बनाई गई है।
गठित टीम रविवार को हिंदपीढ़ी से शमशाद आलम को पकड़ा है। लगभग 26 साल के शमशाद के पास से 9 पुड़िया ब्राउन सुगर मिला। गिरफ्तार शमशाद के बताने पर पुंदाग ओपी के इलाही नगर में रहनेवाले तबरेज अंसारी को पकड़ा गया। उसके घर से उम्दा किस्म के तीन हथियार, जिंदा गोलियां, ब्राउन सुगर और कैश मिले। इसके बाद अरगोड़ा हाउसिंग कालोनी में रहनेवाले अभिषेक सिंह के घर में धावा बोला गया। उसके पास से 180 पुड़िया और 7 हजार 580 रुपये नकद मिले। वहीं इलाहीनगर में ही रहनेवाली 22 साल की शिवानी और 21 साल की प्रिया कुमारी को भी अरेस्ट कर लिया गया। 70 साल के मंसुर अंसारी और शिवा लोहरा भी गिरफ्तार कर लिया गया। BS की तस्करी में इनका गहरा ताल्लुकात है।
इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल
इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम
इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई
इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर
इसे भी पढ़ें : भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा














