Kohramlive : 22 साल का तालिब दस दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। शनिवार की रात वह कमरे में पड़े तख्त पर सो गया। रात 12 बजे के करीब वह तख्त से उठकर नीचे जमीन पर लेट गया। इसी दौरान उसे घर के अंदर से निकला सांप डंस लिया। तालिब ने जब सांप को देखा तो उसने शोर मचा दिया। आनन – फानन में परिवार के लोग उसे बेहोशी की हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए। परिजनों को तालिब की मौत पर यकीन नहीं हुआ और सपेरों को बुला लिया।
दस घंटे सपेरों ने तालिब को जिंदा करने की कोशिश की। लेकिन सांसें वापस नहीं आईं। इसके बाद संपेरो ने सांप को पकड़ने के लिए बीन बजाई, सपेरों की बीन सुनकर सांप लहराने लगा। इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि सपेरों ने सांप की घेराबंदी कर पकड़ लिया। गांव वालों के अनुसार जिस सांप ने तालिब को डंसा है वह नागिन है। मामला यूपी के मैनपुरी के कस्बा के सोथरा मार्ग का है। रविवार की सुबह सपेरों ने घर के अंदर से निकली नागिन को खेतों में जाते हुए घेर लिया। बीन बजाकर उसे काबू में किया गया और एक डिब्बे में उसे बंद कर लिया गया।
बता दें कि डेढ़ महीने पहले इसी नागिन ने मृतक के 8 साल भतीजे अयान को डंस लिया था। जिससे उसकी भी मौत हो गई थी। इसी दौरान कुछ दिन पहले घर के बाहर बंधी एक भैंस को डस लिया था। जिससे उसकी भी मौत हो गई। नागिन के हमले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। नागिन के हमले से डेढ़ माह में इस परिवार के दो लोगों की मौत हो चुकी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर्स अब नहीं कर सकेंगे उम्र घोटाला, BCCI कर रहा जांच का पुख्ता इंतजाम
इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : “पीली शर्ट वाले अंकल ने किया गंदा काम”… देखें
इसे भी पढ़ें :WHO ने किया इमरजेंसी का ऐलान, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड को खनन नहीं, आकर्षण के चश्मे से देखने की जरुरत : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :झारखंड में तबाही का इरादा, पहली दफा मिला 44 mm High Explosive ग्रेनेड
इसे भी पढ़ें :‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’ …और SSP का ड्राइवर बन गया खूनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर
इसे भी पढ़ें :भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा














