spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए सेना के तीनों अंगों की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने की रविवार को घोषणा की। जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम की ओर से भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि (करगिल में ऑपरेशन विजय में संयुक्त अभियान के मद्देनजर) हमने (देश में) संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के मामले में दुनिया के सबसे बड़े आयातक से एक निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए करगिल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को देश नहीं भूल सकता। उन्होंने आगे कहा, ‘समाज और लोगों का यह कर्तव्य है कि वे शहीदों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान दें।’

आज भारत का रक्षा हथियारों का आयातक नहीं बल्कि निर्यातक में शामिल हैं 

जून 2021 में, सरकार ने थिएटर की योजनाओं को बेहतर करने और सभी हितधारकों, विशेष रूप से भारतीय वायु सेना को नए संयुक्त ढांचे के तेजी से रोल-आउट के लिए बोर्ड पर लाने के लिए आठ सदस्यीय पैनल का गठन किया। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के थिएटराइजेशन मॉडल, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है, इसके जरिए इमरजेंसी के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने में मदद मिल सकती है। थिएटर कमान को स्थापित करने में करीब पांच साल का समय लग सकता है। बता दें कि थिएटर कमान का सही इस्तेमाल युद्ध के दौरान तब होता है जब भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों सेना प्रमुखों के बीच तालमेल होती है। इसके जरिए तीनों सेनाओं के संसाधनों और उसके हथियार का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर एक साथ किया जा सकता है।रक्षा उत्पादन का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘भारत (रक्षा उत्पादों का) दुनिया का सबसे बड़ा आयातक था। आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा आयातक नहीं है, बल्कि रक्षा निर्यात में शामिल शीर्ष 25 देशों में से एक है।’ सिंह ने कहा कि देश ने 13,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात शुरू कर दिया है और 2025-26 तक इसे बढ़ाकर 35,000 रुपये से 40,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर्स अब नहीं कर सकेंगे उम्र घोटाला, BCCI कर रहा जांच का पुख्‍ता इंतजाम

इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : “पीली शर्ट वाले अंकल ने किया गंदा काम”… देखें

इसे भी पढ़ें :WHO ने किया इमरजेंसी का ऐलान, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड को खनन नहीं, आकर्षण के चश्मे से देखने की जरुरत : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :झारखंड में तबाही का इरादा, पहली दफा मिला 44 mm High Explosive ग्रेनेड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...