कोहराम लाइव डेस्क : वेलेंटाइन वीक में टेडी डे के बाद पांचवे दिन ‘प्रामिस डे‘ मनाया जाता है। हर साल 11 फरवरी को प्रामिस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से वादें करतें हैं, कि वो जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाएंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखेंगे। अगर आप भी चाहते हैं की आपका रिश्ता सदा सलामत रहे और आपका पार्टनर हमेशा आपके साथ रहे तो इस प्रामिस डे पर आप भी अपने पार्टनर से परोमीस जरूर करें। अवश्य ही ये वादे आपके रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बना देंग।
अपने पार्टनर की बातों को दें अहमियत
रिश्ता चाहे कोई भी हो उसकी बुनियाद हमेशा टू-वे-कॉम्यूनिकेशन होती है। ये जरूरी है कि जिस तरह आप अपने पार्टनर से कुछ भी बेझिझक बोलते हैं ठीक वैसे ही आपको अपने पार्टनर की बात भी सुनना जरूरी है। इस बात को समझते हुए इस Promise Day पर आप अपने साथ से ये Promise करें की आप हमेशा उनकी बातों को अहमियत देंगे।
इसे भी पढ़ें : बदलेंगे श्रम कानून, हफ्ते में मैक्सिमम 48 घंटे काम!
तुम जैसे हो वैसे रहना
किसी के साथ रिश्ता निभाने का ये मतलब बिल्कुल नहीं कि आप अपनी पहचान को ही खो दें। अपने हिसाब से पार्टनर में कमियां ढूंढना और उसे एक नया इंसान बनने के लिए मजबूर करना सही नहीं है। इसलिए इस Promise Day पर अपने पार्टनर से ये जरूर कहें- ‘तुम जैसे हो वैसे ही रहना’
सपनों पर कोई पाबंदी नहीं
इंसान अक्सर रिलेशनशिप में आने के बाद एक दूसरे की ख्वाहिशों को पूरा करते-करते अपने सपनों को पीछे छोड़ देता है। अपने पार्टनर से वादा करें कि जिंदगी में जो सपने उन्होंने संजोए हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं होगी और आप हर कठिनाई में उनके साथ खड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : 400 मार्क्स का होगा JPSC प्रारंभिक Exam, जाने कैसे करेंगे Qualify
तुम्हारे लिए टाइम ही टाइम
कभी कभी लोग काम-काज के बीच इतने बिजी हो जाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर का अकेलापन बिल्कुल नजर ही नहीं आता है। पार्टनर से वादा करें कि लाइफ में कितना ही प्रेशर क्यों न हो, लेकिन आप उनके लिए समय जरूर निकालेंगे।
टीम की तरह काम करें
घर का काम हो या बाहर का। शॉपिंग हो या किचन की सफाई, साथ मिलकर करें। इसे एक दूसरे पर थोपना बंद करें। अपनी पार्टनर से कहें कि पुरुष हो या महिला काम बांटने की बजाए टीम की तरह मिलकर सारे काम निपटाना चाहिए। हम दोनों हर काम में बराबर के साथी हैं।
इसे भी पढ़ें : 15 के बाद वाहनों में FASTag लगाने का नहीं बढ़ेगा Date








