Ranchi (Pawan Thakur) : मायके वालों के आने के बाद खुलासा हुआ है कि विवाहिता प्रियंका देवी को खूब सताया और रूलाया जाता था। शादी के कुछ महीने के बाद से ही उसे सताने का दौर शुरू हो गया था। अगर वाकई में वह खुद फांसी के फंदे पर लटकी है तो उसे मरने के लिये मजबूर किया गया। प्रियंका के पति रवि प्रसाद का एक अन्य दूसरी लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। रवि अक्सर अपनी पत्नी प्रियंका को मरने के लिये उकसाते रहता था। रवि अपनी प्रेमिका से शादी करने की फिराक में था। प्रियंका को इस कदर जुल्म ढाया गया कि वह सुसाईड कर ली।
बीते 11 अक्टूबर की शाम प्रियंका की लाश बरामद की गई थी। वह अरगोड़ा शांति नगर में रहती थी। वह अपने दो बच्चों और पति के साथ रहती थी। उसका घर क्राउन पब्लिक स्कूल के ठीक सामने है। अरगोड़ा थाना पुलिस ने पति रवि प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई कर रही है। रवि का ससुराल सिवान में है। जिस रोज प्रियंका की लाश मिली, उसी दिन पुलिस ने उसके मायके में खबर कर दी। मंगलवार को मायके के लोग जब सिवान से रांची पहुंचे तो उक्त राज खुला।
इसे भी पढ़ें : ….और पति बन गया कातिल
इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे
इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्सी के सहारे रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…








