spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चुम्‍मा मांगने और गंदी बात करने वाला प्रिंसिपल टाटा से गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : स्‍कूल में काम करने वाली नर्स से चुम्‍मा मांगने और गंदी बात करने वाले प्रिंसिपल को रांची की अरगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्‍हा को टाटा के टेल्‍को कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उन्‍हें लेकर रांची आने की तैयारी में है। फिलहाल वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के एक आलाधिकारी ने की है।

रांची के अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज होने के बाद रांची DAV कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा फरार हो गये थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। बीते 27 मई को उन्‍हें सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही DAV स्कूल प्रशासन ने हाई लेवल कमेटी बनायी थी, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्कूल में नर्स की नौकरी करने वाली एक महिला स्टाफ ने प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज करायी थी। महिला का इल्ज़ाम है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो whatsapp पर भेजता था। ब्लड प्रेशर जांच के बहाने चेम्बर में बुलाकर गलत हरकत करता था। 16 पेज के मैसज में होटल में बुलाने और बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का जिक्र है। प्रिंसिपल नर्स को नौकरी से निकालने की भी धमकी देता था। प्रिंसिपल यह भी कहा करता था कि मैं वीडियो काल कर रहा हूं और तुम इग्नोर कर रही हो।

पीड़िता ने FIR में व्हाटसप चैट का भी जिक्र किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रिंसिपल मनोज पर पहले भी कई इल्ज़ाम लगाए गये, लेकिन मामला कभी थाना तक नहीं आया। इस बार उसका असली चेहरा सामने आ गया। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक महिला टीचर ने बताया था कि प्रिंसिपल का चाल चलन बिल्कुल ठीक नहीं हैं। वे अपने ख़िलाफ आवाज उठाने वाले कर्मियों की तनखवाह तक काट लेते थे। पीड़िता ने जब इसके खिलाफ आवाज उठायी तो उसे चिलचिलाती धूप में स्कूल के गेट पर ड्यूटी दे दी गयी। प्रिंसिपल मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण स्कूल आते हैं। मनोज सिन्हा बीते 3 दशक से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। वह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। मनोज सिन्हा ने साल 1992 में DAV में टीचर के रूप में ज्वाइन किया था। 3 जनवरी 2018 को मनोज सिन्हा DAV कपिल देव कडरु, रांची के प्रिंसिपल बने।

इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…

इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्‍पेंड

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...