spot_img

राष्ट्रपति मुर्मू ने की ऐतिहासिक पनडुब्बी यात्रा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना की स्वदेशी अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र के भीतर यात्रा पर निकलीं। इस तरह वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं। इससे पहले यह गौरव फरवरी 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिला था, जब उन्होंने INS सिंधु रक्षक में यात्रा की थी। अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से कलवरी श्रेणी की इस पनडुब्बी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं, ने इस यात्रा के जरिये नौसेना के मनोबल को नई ऊंचाई दी। पनडुब्बी में प्रवेश से पहले नौसैनिक वर्दी में सजी राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां तैनात जवानों से मुलाकात की। उन्होंने INS वाघशीर के चालक दल से बातचीत कर उनके समर्पण और अनुशासन की खुले दिल से सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता और युद्ध तत्परता का जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति को पनडुब्बी के भीतर भारत की समुद्री रणनीति, पनडुब्बी बेड़े की भूमिका, परिचालन क्षमताओं और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर में राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर से सुखोई-30 MKI में उड़ान ली थी। इस तरह वह वायुसेना के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति भी हैं।

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज इल्जाम, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : नये साल की पहली सुबह देवघर बनेगा आस्था का महासंगम…

इसे भी पढ़ें : कांके में नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार…

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज इल्जाम, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : अंडर-19 World Cup के लिये टीम इंडिया का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : डिप्टी CM पर अफसरों का सीधा इल्जाम… जानें

इसे भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग के दो शूटरों ने सनसनीखेज राज उगले… जानें

इसे भी पढ़ें : एक स्कूल के प्रिसिंपल ने रिपोर्टर को कैसे धमकाया, सुनें ऑडियो…

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई