Gumla : गुमला के रायडीह प्रखंड में होने जा रहे जन संस्कृतिक समागम ‘जतरा’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शामिल होने की स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रपति 30 दिसंबर को गुमला पहुंचेंगी। स्वीकृति मिलते ही पूरे इलाके में उत्साह और गर्व का माहौल है। यह जतरा आदिवासी शक्ति स्वायतशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति की ओर से प्रस्तावित है। यह आयोजन पहले 7–8 दिसंबर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह दो दिवसीय आयोजन 28 और 29 दिसंबर को रायडीह प्रखंड के शंख मोड़ स्थित बेरियर बगीचा, मंझाटोली में होगा। तैयारियां तेजी से अंतिम चरण में हैं। स्वायतशासी विवि निर्माण समिति मंझाटोली के अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें इस सार्वजनिक सांस्कृतिक समागम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। उन्होंने बताया कि इस जतरा का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, पहचान और क्षेत्रीय एकता को मजबूती देना है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से यह आयोजन इतिहास में दर्ज हो जायेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़े : नये साल में सस्ती होगी गैस…
इसे भी पढ़े : ‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ के वंशज सरकारी प्रतीक्षा में…
इसे भी पढ़े : आंगन में दबी तीन कब्रें, सोच के क’त्ल की खौफनाक कहानी…





