spot_img

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे के रिश्ते में ऐसा जहर घुला कि मामला अदालत से निकलकर गोलियों तक पहुंच गया। पलामू के चर्चित कारोबारी और ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पर हुये जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कोई और नहीं बल्कि घायल कारोबारी का भतीजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है। इधर, गोली लगने के बाद घायल संजय तिवारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यहां याद दिला दें कि बीते 20 जून को टाउन थाना क्षेत्र स्थित GLA कॉलेज के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब ठेकेदार संजय तिवारी पर गोली चला दी गई। शुरूआती जांच में संदेह की सुई भतीजे प्रीतम तिवारी की ओर घूमी थी।

“सारी जमीन कब्जा कर लेंगे,” यही डर बना वजह

पलामू के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने मीडिया को बताया कि दोनों परिवारों के बीच करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। साल 2023 में भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और मामला थाना तक पहुंचा था। FIR भी दर्ज हुई थी। वर्षों से सुलग रहा विवाद आखिरकार गोलीकांड में बदल गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रीतम तिवारी ने कई अहम खुलासे किये हैं। उसने दावा किया कि विवादित जमीन के कुछ कागजात कथित तौर पर फर्जी तरीके से तैयार किये गये थे। जमीन का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। प्रीतम को आशंका थी कि यदि समय रहते कुछ नहीं किया गया तो चाचा संजय तिवारी पूरी जमीन पर कब्जा कर लेंगे। इसी आशंका और विवाद ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया। SP कपिल चौधरी के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार रांची क्षेत्र से खरीदा गया था। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस कांड का खुलासा करने में सदर SDPO राजेश यादव, टाउन थाना के थानेदार ज्योतिलाल रजवार, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव और संतोष कुमार गुप्ता समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

इसे भी पढ़ें : यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम जुलूस पर रांची में इन प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

इसे भी पढ़ें : एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...