गढ़वा : गढ़वा के लोगों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी अब पूरी हो जाएगी। जिले के चिनिया प्रखंड में कनहर नदी पर पुल निर्माण की झारखंड का ग्रामीण विकास विभाग मंजूरी दे चुका है। इसका टेंडर हो चुका है। यह पुल गढ़वा को छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा, जिससे गढ़वा और छत्तीसगढ़ की दूरी कम हो जाएगी। यह जानकारी गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी।
उत्तर प्रदेश से भी छत्तीसगढ़ की दूरी कम होगी
ठाकुर ने बताया कि गढ़वावासी काफी लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण से गढ़वा से छत्तीसगढ़ का रामचंद्रपुर, अंबिकापुर आदि स्थानों पर जाने में सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की दूरी कम हो जाएगी।
पलामू प्रमंडल के विकास में सीएम का भरपूर सहयोग
मंत्री ने कहा कि लगभग 9 करोड रुपये की लागत से 246 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस पुल में 11 पाए होंगा। एक पाया से दूसरे पाया की लंबाई 22. 36 मीटर होगी। 18 माह में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। चीनिया होते हुए गढ़वा व उत्तर प्रदेश के लोग सीधा छत्तीसगढ़ का सफर कर सकते हैं। पलामू प्रमंडल के विकास कार्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : 8 घंटे में लूटकांड के दो आरोपी धराए, CCTV फुटेज में देखिए कैसे की थी लूट
इसे भी पढ़ें : सुदृढ़ पब्लिक हेल्थ डिलीवरी सिस्टम की ओर सरकार ने बढ़ाया कारगर कदम






