बोकारो : हथियार के बल पर रिसोर्ट मालिक से लूटकांड का पुलिस ने 8 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर
बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के कांड्रा स्थित पैराडाइज रिसोर्ट से बीती रात करीब साढ़े 8 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार दिखाकर मैनेजर से 14850 लूट लिया था। रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज अपराधियों के लिए काल बन गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और दो अपराधियों को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
घटना के संबंध में रिसोर्ट के मालिक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी रिसोर्ट आए। दो अपराधी बाइक से उतरकर अंदर आए और एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा। अंदर आए अपराधियों में एक ने पिस्टल और एक ने चाकू दिखाकर पहले डराया और फिर काउंटर में रखे 14850 रुपये लूट लिया और फरार हो गए। रिसोर्ट मैनेजर ने पिंड्राजोरा थाना में लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 8 घंटे के अंदर मामले में दो अपराधियों को धर दबोचा। चास डीएसपी पीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें : Accident : नशे में धुत 4 युवक एक बाइक पर निकले घूमने, 2 की मौत












