Hazaribagh : हजारिबाग के एक डैम में एक अधेड़ की लाश मिली है। गुरूवार को जब ग्रामीण डैम की तरफ घूमने गए तो उनकी नजर शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को निकाला। मरने वाले का नाम शिवचरण कुशवाहा है। 50 वर्षीय शिवचरण कटकमदाग थाना क्षेत्र के सालगंवा में रहता था।ये घटना हजारिबाग के पेलावल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम की है।
इसे भी पढ़ें : पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक
परिजनों के अनुसार, शिवचरण ट्यूशन भी पढ़ाते थे और प्राइवेट स्कूल में टीचर थे। मंगलवार को सब्जी लाने की बात कह कर शिवचरण घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने थाना में सूचना दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये हत्या है या आत्महत्या पुलिस इस पर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : टैक्स बचाना है तो पुराने सिस्टम से बढ़ा सकते हैं पीएफ का योगदान
इसे भी पढ़ें : Free LPG कनेक्शन में सब्सिडी का चेंज हो सकता है तरीका, जानें कैसे














