Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास एक बस ने ठेले को मारी टक्कर। जिसके कारण ठेले पर बैठे आदमी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले का नाम घनेशवर यादव है। घनेशवर ठेला चलाने के साथ – साथ कुली का काम भी करता था। घटना के वक्त घनेशवर अपने ठेले पर बैठा था। तभी आशिर्वाद बस बैक करने के दौरान ठेले से टकराई और पहिया धनेश्वर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : Accident : नशे में धुत 4 युवक एक बाइक पर निकले घूमने, 2 की मौत
जानकारी के अनुसार, घनेशवर सीतारामडेरा के छायानगर में रहता था। वह मूल रूप से हजारीबाग के मांडीगाड़ा गांव के पास का रहने वाला था। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं। पिछले कई सालों से धनेश्वर छायानगर में अकेले रहकर कुली का काम करता था। इधर मृतक के साथियों ने उसके परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की
इसे भी पढ़ें : पलामू में युवती की फंदे से झूलती मिली लाश, बहन से हुआ था विवाद
मृतक के दोस्त ने बताया कि गुरुवार सुबह आशीर्वाद बस के पीछे वह अपने ठेले पर बैठा था। तभी बैक करने के क्रम में बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह बस के पहिए के नीचे आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोसेटमार्टम के लिए भेजा है।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार के भतीजे की डूबने से मौत, कर रहा था आर्मी की तैयारी
इसे भी पढ़ें : बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत, लोगों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि






