Ranchi: पर्व-त्योहार को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाई है। दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी की गई है। ये ट्रेनें हटिया से गोरखपुर और दुर्ग के लिए चलेंगी। बिहार व ओडिशा जाने वाली ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाई गई है।
ट्रेनों : हटिया से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन
5 नवंबर तक हटिया से गोरखपुर तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को हटिया से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। रांची, मुरी, बरकाकाना, डालटनगंज, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दूसरे दिन शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि गोरखपुर से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को छह नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी।
दुर्ग के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन
हटिया से दुर्ग तक पूजा स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर तक चलेगी। यह हटिया से मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। हटिया से यह ट्रेन रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगी। राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चंपा, बिलासपुर, भटपाड़ा, रायपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन शाम 7:35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
3 माह के लिए हैदराबाद-रक्सौल में भी बढ़े कोच
हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन में 31 अक्तूबर तक एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी का स्लीपर कोच लगाया जा रहा है। हटिया-पुरी-हटिया स्पेशल ट्रेन का भी अस्थायी तौर पर चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत गरपोस स्टेशन में अस्थायी तौर पर ठहरवा दिया गया है। यह ट्रेन तीन माह के लिए है।
Read More :दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेंगी ये पांच जोड़ी ट्रेनें, जानिये डिटेल
Read More :चलती ट्रेन में लूट ली आबरू, पति के साथ कर रही थी सफर
Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला
Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन
Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो






