इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक देना, जींस उतारकर बिस्तर पर छोड़ देना या फिर “अभी रख दूंगा” सोचकर कपड़ों का ढेर बना देना, आजकल यह आदत लगभग हर घर में दिखाई देती है। कई लोग इसे थकान मानते हैं तो कुछ इसे छोटी-सी लापरवाही समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो यह मामूली आदत आपके घर की ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाल सकती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में फैली अव्यवस्था धीरे-धीरे नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने लगती है, जिसका असर सिर्फ माहौल पर नहीं, बल्कि इंसान के मूड, रिश्तों और आर्थिक स्थिति तक पर पड़ सकता है।

कुर्सी पर कपड़े डालना क्यों माना जाता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र में कुर्सी को सिर्फ बैठने की जगह नहीं माना गया है। इसे सम्मान, स्थिरता और व्यवस्थित जीवन का प्रतीक भी कहा जाता है। ऐसे में जब उस पर गंदे या पहने हुये कपड़े डाल दिये जाते हैं, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा जमा होने लगती है। धीरे-धीरे इसका असर घर के माहौल पर दिखने लगता है। लोगों को बिना वजह चिड़चिड़ापन, आलस, बेचैनी और तनाव महसूस होने लगता है।

पैसों की परेशानी से भी जोड़कर देखा जाता है

वास्तु मान्यताओं के अनुसार जहां गंदगी और अव्यवस्था होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं माना जाता। अगर घर में कुर्सियों पर कपड़े पड़े हों, सोफा बिखरा हो या बिस्तर अस्त-व्यस्त रहे तो इसे आर्थिक अस्थिरता का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी स्थिति में मेहनत के बावजूद पैसे नहीं टिकते, खर्च बढ़ते जाते हैं और कामों में रुकावट आने लगती है, हालांकि यह धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित बातें हैं।

मेंटल स्ट्रेस और आलस भी बढ़ सकता है

विशेषज्ञ मानते हैं कि अव्यवस्थित कमरा इंसान के दिमाग पर भी असर डालता है। जब चारों तरफ बिखराव होता है, तो मन भी उलझा हुआ महसूस करने लगता है। ऐसे माहौल में काम में मन कम लगता है, फोकस घटता है और स्ट्रेस बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र में साफ-सफाई को पॉजिटिव एनर्जी का सबसे बड़ा स्रोत माना गया है।

रिश्तों पर भी पड़ सकता है असर

घर का वातावरण अगर शांत और व्यवस्थित हो, तो रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है। लेकिन हर समय फैले कपड़े और अव्यवस्था छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ा सकती है। वास्तु मान्यता कहती है कि जब घर की हर चीज अपनी सही जगह पर होती है, तो घर का ऊर्जा संतुलन बेहतर रहता है।

ये करें घर में बनी रहे पॉजिटिव एनर्जी

अगर आप घर में सकारात्मक माहौल बनाये रखना चाहते हैं, तो कुछ छोटी आदतें बदलना काफी मददगार हो सकता है।

अपनायें ये आसान आदतें:

  • पहने हुये कपड़े सीधे लॉन्ड्री बास्केट में डालें
  • साफ कपड़ों को तुरंत अलमारी में रखें
  • कुर्सी और सोफा खाली रखें
  • रोज कमरे की सफाई करें
  • चीजों को उनकी तय जगह पर रखने की आदत डालें। ये छोटी सी आदतें कई बार घर के माहौल और मन की शांति दोनों को बदल देती है।

इसे भी पढ़ें : “नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

इसे भी पढ़ें : ‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

Kohramlive : रात के आसमान को निहारने वालों के...