1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नई दरें 1 जून 2026 से पूरे बिहार में लागू होंगी। परिवहन विभाग के इस फैसले के बाद अब साधारण, डीलक्स, सेमी डीलक्स और AC बसों में सफर महंगा हो जायेगा। परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीजल की लगातार बढ़ती कीमत और बस संचालन की लागत बढ़ने की वजह से किराये में संशोधन किया गया है। विभाग के मुताबिक, बस मालिकों और ऑपरेटरों की लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग थी। अब सरकार ने 10 से 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

नया किराया ये होगा

नई दरों के अनुसार 50 किलोमीटर तक अब यात्रियों को 1.73 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। पहले यह दर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर थी। 100 किलोमीटर तक अब किराया 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के यात्रियों के लिये 1.65 रुपये प्रति किलोमीटर की नई दर लागू होगी।

डीलक्स और AC बसों में भी बढ़ेगा खर्च

परिवहन विभाग के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, अब डीलक्स, सेमी डीलक्स और वातानुकूलित बसों का किराया भी बढ़ेगा। यानी लंबी दूरी या आरामदायक सफर करने वालों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को निर्देश दिया है कि वे बस स्टैंड पर और बसों के अंदर नया किराया चार्ट स्पष्ट रूप से लगायें। ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके और मनमानी वसूली रोकी जा सके।

ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई

सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि तय दर से ज्यादा किराया लेने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर कोई बस मालिक नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

बस स्टैंड के बाहर अब नहीं रुकेंगी बसें

नई अधिसूचना में बसों के ठहराव को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। अब बसें सिर्फ निर्धारित बस स्टैंड पर ही रुकेंगी। सार्वजनिक जगहों पर अवैध ठहराव पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

ओवरलोडिंग पर भी कड़ा रुख

परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्त चेतावनी जारी की है। तय क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाने पर बस मालिक और चालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नई किराया दरें जारी कर दी गई हैं। अगले 2 से 4 दिनों में अलग-अलग रूट का संशोधित किराया तय कर लिया जायेगा। इसके बाद जून महीने से नई दरें पूरी तरह लागू कर दी जायेंगी।

इसे भी पढ़ें : अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

इसे भी पढ़ें : गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…

इसे भी पढ़ें : “दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...