spot_img
spot_img

गड्ढे में मिली ठेकेदार की Deadbody, सात दिन पहले हुआ था अपहरण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : Deadbody गड्ढे में मिली ठेकेदार की। सात दिन पहले फिरौती के लिए उन्हें किया गया था अपहरण। पलामू के पांकी थाना के केकरगांव की घटना। यहां से पेशे से मुंशी और ठेकेदार विश्वनाथ यादव का शव एक गड्ढे में मिला। सूचना पर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

Deadbody की हालत हो गई थी खराब

सात दिन पूर्व विश्वनाथ यादव का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ यादव के फोन से ही फिरौती के लिए कॉल आया था। परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ यादव का द्वारिका गांव से आने के दौरान बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। वे मतनाग में निर्माणाधीन पुल में मुंशी थे और ठेकेदारी का काम भी करते थे। मृतक के पुत्र शंकर यादव ने बताया कि जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो इसकी लिखित सूचना पांकी थाना पुलिस को दी। शव की हालत खराब हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट से Babulal मरांडी को राहत, स्पीकर की कार्रवाई पर रोक

10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी

बदमाशों ने विश्वनाथ के ही मोबाइल से फोन कर मुक्त करने के एवज में गुरुवार की रात को 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही ईश्वरी यादव के पिता बासुदेव यादव, भाई सिटा यादव और गुड्डू यादव ने एक माह पहले पिता को उठवा लेने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें : अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार, एक किलो Opium जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...