spot_img

थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह‍ : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरिडीह के देवरी थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है। देवरी थाना प्रभारी गौरव कुमार के विरुद्ध रांची में रह रही एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 2 साल से दोनों में प्रेम-प्रसंग था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में गिरिडीह एसपी ने कहा कि मामला में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गौरव कुमार बिहार के लखीसराय का रहने वाला है।

सोशल साइट पर हुई थी दोनों की दोस्‍ती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती गौरव से सोशल साइट के माध्‍यम से हुई थी। काफी दिनों तक दोनों के बीच दोस्‍ती रही। फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से प्‍यार करने लगे। मार्च 2019 में उसने उसे प्रपोज किया। गौरव उस वक्त ट्रेनिंग में था। उसने कहा कि ट्रेनिंग पूरा होने के बाद शादी करेगा। बाद में जुलाई में उसने उसे बताया कि घरवाले नहीं मान रहे।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

कई बार कोर्ट मैरिज के लिए बुलाकर करता रहा टाल-मटोल

आगे पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी को गौरव ने कोर्ट मैरिज करने के लिए उसे गिरिडीह बुलाया, पर बहाना बनाकर बात को टाल दिया और उसका ओरिजिनल सर्टिफिकेट अपने पास यह कहकर रख लिया कि मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की कोशिश करेगा। फिर उसे 9 मार्च 2020 को कोर्ट मैरिज एवं होली के लिए गौरव ने गिरिडीह बुलाया, परंतु फिर वह टालमटोल कर दिया। उसके बाद युवती ने गौरव को बोली कि रांची से सर्टिफिकेट बनवा लेगी। इस बात पर गौरव ने उससे कहा कि वह जब बोलेगी वह आ जाएगा। परंतु बार-बार बुलाने पर भी गौरव रांची नहीं आया। बाद में उसने बोला कि उसकी शादी तय हो गई है इसलिए वह उससे शादी नहीं करेगा और गोली मार देने की धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

19 दिसंबर 2019 को मांग में भरा सिंदूर

वहीं पीड़िता ने आगे बताया कि बोकारो के एक होटल में 19 दिसंबर 2019 को गौरव ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया तथा कहा कि वह आज से उसकी पत्नी है और जल्द ही वह कोर्ट मैरिज करेगा। 8 फरवरी 2020 को गौरव उससे रांची के के गेस्ट हाउस में मिला और रातभर उसके साथ रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...