spot_img

नाबालिग को अगवा कर तीन युवकों ने की दरिंदगी, एक गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्य में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन किसी न किसी इलाके से रेप की घटनाएं सामने आ रही है। कई बार नाबालिग बच्चियों को इसका शिकार बनाया जा रहा है, तो कई बार शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आ रहा है।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

राजधानी रांची के हटिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर इलाके में 12 साल की एक बच्ची को तीन बदमाशों ने घर से अगवा कर अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिकेत सांगा है और जगन्नाथपुर इलाके के कल्याणपुर का रहने वाला है। वहीं आरोपी गुड्डू सिंह और अजय मिर्धा फरार है। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस बच्ची का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराएगी। बच्‍ची का मेडिकल करवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तीनों ने पहले घर में सोई अकेली बच्ची को अगवा किया। फिर हटिया स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब बेहोश होने लगी तो उसे छोड़कर सभी भाग गए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...