Kohramlive : असम और मेघालय सीमा पर लकड़ी तस्करी को रोकने के दौरान मंगलवार हिंसा भड़क उठी। गोलीबारी में 1 वन रक्षक सहित 6 लोगों की जान चली गई। इनमें 5 मेघालय के लोग हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अवैध लकड़ी के ट्रक को रोका था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। एहतियात के तौरे पर 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। यह जानकारी पश्चिम कार्बी आंगलोंग के एसपी इमदाद अली ने दी है। बताया कि वन रक्षकों ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। अन्य भागने में सफल रहे। सीएम कोनराड संगमा ने बताया कि मामले में मेघालय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय भीड़ ने हथियार के साथ पुलिस को घेरा
अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में नजदीकी पुलिस थाना में जानकारी दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। सुबह पांच बजे पुलिस के पहुंचते ही कुछ स्थानीय लोग हाथों में हथियार लिए वहां पहुंच गए। भीड़ ने तस्करों को छोड़े जाने की मांग को लेकर वन रक्षकों और पुलिस को घेर लिया। बचाव में भीड़ पर गोली चलानी पड़ी।
.jpg)
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर








