Ranchi : रांची में आगामी जगन्नाथपुर मेला और रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज यानी रविवार (5 जुलाई) को ADG की अध्यक्षता में मंदिर समिति के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाये। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरती जाये तथा रथ यात्रा के पूरे रूट का भौतिक सत्यापन किया जाये।
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर
इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिये गये, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक में रथ यात्रा के दौरान CCTV कैमरों से निगरानी, कंट्रोल रूम की स्थापना, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, अग्निशमन और आपातकालीन स्थिति के लिए एग्जिट रूट तैयार रखने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये।
आम लोगों से अपील
पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभायें। बैठक में रांची के रुरल SP, सिटी SP, ट्रैफिक SP, सभी DSP और थाना प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत और फीचर्स… जानें
इसे भी पढ़ें : दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल
इसे भी पढ़ें : मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले दादी-नानी की ये सलाह… जानें
इसे भी पढ़ें : खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें
इसे भी पढ़ें : कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…








