spot_img

रिसेप्शन से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, रांची रेफर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में NH-19 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दनुआ पुल से करीब 100 मीटर आगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गया के 27 साल के शिलाल कुमार रजक के रूप में हुई है। वह अपने फुफेरे भाई की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

रांची रेफर…

हादसे में शिलाल का बायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल NHAI एम्बुलेंस के जरिये चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पहले हजारीबाग रेफर किया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

इसे भी पढ़ें : दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

इसे भी पढ़ें : कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

इसे भी पढ़ें : करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

Ranchi : रांची में आगामी जगन्नाथपुर मेला और रथ...

दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ुकदमा...

कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बसरिया पंचायत के इस कठम्बा...

करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत में शनिवार को...

चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

Ramgarh(Prince Verma): रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में...