Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बसरिया पंचायत के इस कठम्बा गांव में नव निर्मित जलमीनार का विधिवत उद्घाटन पंचायत की मुखिया मंजू देवी और वार्ड सदस्य पूनम देवी ने पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही स्वच्छ पेयजल की उम्मीद को नया सहारा मिल गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जलमीनार शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुये इसे गांव के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।
‘स्वच्छ पानी हर नागरिक का अधिकार’
मुखिया मंजू देवी ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलमीनार के चालू होने से गांव के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं और आगे भी विकास की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस योजना से गांव की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पंचायत इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी।
इसे भी पढ़ें : करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…
इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…
इसे भी पढ़ें : ”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल(5-11 जुलाई) : ये बनेंगे लकी, इन्हें रहना होगा अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : पति को मा’रकर बाथरूम में दफना दिया, 48 दिन बाद खुली पोल…








