spot_img

मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले दादी-नानी की ये सलाह… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बारिश शुरू होते ही घरों में एक सलाह अक्सर सुनाई देती है,”अभी पालक-मेथी मत खाओ, मौसम ठीक नहीं है।” कई लोग इसे सिर्फ पुरानी सोच मान लेते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस सलाह के पीछे वैज्ञानिक वजह भी है। दरअसल, मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है। यही नमी पत्तेदार सब्जियों पर बैक्टीरिया, फंगस और छोटे कीड़ों के पनपने के लिये अनुकूल माहौल तैयार करती है। ऐसे में यदि सब्जियां ठीक से साफ नहीं की गईं, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों की पत्तियों में बारिश के मौसम में मिट्टी, गंदगी और कीटनाशकों के अवशेष ज्यादा चिपके रह सकते हैं। कई बार इनमें छोटे-छोटे कीड़े भी छिपे होते हैं, जिन्हें सामान्य धुलाई से हटाना आसान नहीं होता। ऐसी सब्जियां बिना अच्छी तरह साफ किये खाने पर पेट से जुड़ी समस्यायें जैसे दस्त, गैस, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग का जोखिम बढ़ सकता है। बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां दुश्मन नहीं हैं, लेकिन लापरवाही जरूर नुकसान पहुंचा सकती है। साफ-सफाई, सही तरीके से धुलाई और अच्छी तरह पकाकर सेवन करने से आप इनके पोषक तत्वों का पूरा लाभ भी ले सकते हैं और संक्रमण के खतरे को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।

किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिये?

मानसून में छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिये। इन लोगों में संक्रमण जल्दी फैल सकता है और बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। अगर खाना है, तो पूरी तैयारी के साथ खायें, मसलन, हरी पत्तेदार सब्जियां पोषण का बेहतरीन स्रोत हैं। इसलिये इन्हें पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस इन्हें इस्तेमाल करने से पहले सब्जियों को 2–3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धोयें। चाहें तो नमक या बेकिंग सोडा मिले पानी में कुछ देर भिगोकर रखें। हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खायें। इस मौसम में कच्ची पत्तेदार सब्जियों या सलाद का सेवन करने से बचें।

मानसून में सब्जियां खरीदते समय रखें ये बातें

  • हमेशा ताजी और हरी सब्जियां ही खरीदें।
  • कटी, मुरझाई या सड़ी हुई पत्तियां न लें।
  • लंबे समय से फ्रिज में रखी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल करने से बचें।
  • बाहर मिलने वाले खुले या कच्चे सलाद से दूरी बनाकर रखें।

इसे भी पढ़ें : खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

इसे भी पढ़ें : कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

इसे भी पढ़ें : करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

इसे भी पढ़ें : ”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...