Kohramlive : चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Reno सीरीज को विस्तार देते हुये दो नये स्मार्टफोन—Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c लॉन्च कर दिये हैं। कंपनी ने इन्हें अलग-अलग यूजर सेगमेंट को ध्यान में रखते हुये पेश किया है। दोनों फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे और 9 जुलाई से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिये आयेंगे। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं Reno 16c में थोड़ा बड़ा 6.57 इंच AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक सीमित है। दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई से Amazon, Flipkart और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। ये फोन Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet जैसे कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकेंगे।
प्रोसेसर: Snapdragon बनाम Dimensity
परफॉर्मेंस के लिये दोनों मॉडल्स में अलग-अलग चिपसेट दिये गये हैं, Oppo Reno 16: Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर एवं Oppo Reno 16c: MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट। दोनों ही फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं। इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। कैमरा सेक्शन में दोनों फोन फोटोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किये गये हैं। Reno 16 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP टेलीफोटो एवं Reno 16c में 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो, 8MP अल्ट्रावाइड। दोनों डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिये दिया गया है।
बैट्री और चार्जिंग: लंबे बैकअप का वादा
बैट्री के मामले में दोनों मॉडल्स मजबूत हैं, Reno 16: 6,700mAh बैटरी एवं Reno 16c: 7,000mAh बैटरी। दोनों ही फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी तेजी से चार्ज हो जाती है।
डिजाइन और प्रोटेक्शन फीचर्स
Oppo ने इन फोन्स को सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि मजबूती के लिहाज से भी खास बनाया है। दोनों मॉडल्स को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इन्हें धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे आधुनिक फीचर्स दिये गये हैं।
कीमत और ऑफर्स
Oppo Reno 16:
- 8GB + 256GB: ₹61,999
- 12GB + 256GB: ₹67,999
Oppo Reno 16c:
- 8GB + 256GB: ₹46,999
- 12GB + 256GB: ₹49,999
- 12GB + 256GB (टॉप वेरिएंट): ₹55,999
कंपनी SBI, HDFC समेत चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 10% इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है।
इसे भी पढ़ें : दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल
इसे भी पढ़ें : मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले दादी-नानी की ये सलाह… जानें
इसे भी पढ़ें : खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें
इसे भी पढ़ें : कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…
इसे भी पढ़ें : करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…








