spot_img

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को झट से हटाये ऐसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : स्किन, चेहरा और बाल किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का सबसे अहम हिस्सा होते हैं। एक साफ, चमकदार चेहरा आकर्षण बढ़ाता है, वहीं, आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। लेकिन आज की तेज रफ्तार जिंदगी, तनाव, गलत खानपान और प्रदूषण के कारण डार्क सर्कल्स और आंखों के नीचे सूजन (पफीनेस) जैसी समस्यायें आम हो गई हैं।

क्यों बनते हैं डार्क सर्कल्स और आंखों के नीचे बैग्स?

विशेषज्ञों और हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे उम्र बढ़नाः उम्र के साथ त्वचा पतली हो जाती है, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन नजर आने लगती है। नींद की कमीः पूरी नींद न लेना इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है। लगातार थकान चेहरे पर साफ दिखाई देती है। एलर्जी और त्वचा की समस्यायेंः एक्जिमा, एलर्जी या आंखों में खुजली भी इस समस्या को बढ़ा सकती है। आनुवंशिक कारणः कई लोगों में यह समस्या परिवार से जुड़ी होती है और पीढ़ियों तक दिख सकती है। आंखें रगड़ने की आदतः बार-बार आंखें रगड़ने से भी त्वचा डार्क हो सकती है। डिहाइड्रेशन और एनीमियाः शरीर में पानी और खून की कमी भी आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ा सकती है। धूप और स्क्रीन टाइमः ज्यादा धूप में रहना और लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग भी त्वचा को प्रभावित करता है।

डार्क सर्कल्स से बचाव के आसान उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ सरल आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है, जैसे…

 पूरी नींद लें

रोजाना पर्याप्त नींद लेने से त्वचा खुद को रिपेयर करती है और थकान कम होती है।

स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल और लैपटॉप का लगातार उपयोग आंखों पर दबाव डालता है, जिससे सूजन बढ़ सकती है।

सनस्क्रीन का उपयोग करें

धूप में बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

ठंडी चीजों का इस्तेमाल

खीरे के टुकड़े या ग्रीन टी बैग्स आंखों पर रखने से सूजन में राहत मिलती है।

बादाम का तेल

विटामिन-E से भरपूर बादाम का तेल आंखों के नीचे हल्की मालिश के लिये उपयोगी माना जाता है।

आलू का रस

आलू के रस में प्राकृतिक गुण होते हैं जो काले घेरों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।

सही सोने की मुद्रा

सिर को थोड़ा ऊंचा रखकर सोने से सुबह आंखों की सूजन कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

इसे भी पढ़ें : दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

इसे भी पढ़ें : मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले दादी-नानी की ये सलाह… जानें

इसे भी पढ़ें : खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चाणक्य नीतिः जुबान की चूक बन सकती है जीवन की सबसे बड़ी हार…

Kohramlive: महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने जीवन...

रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

Ranchi : रांची में आगामी जगन्नाथपुर मेला और रथ...

दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ुकदमा...

खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

Kohramlive : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...