spot_img

चाणक्य नीतिः जुबान की चूक बन सकती है जीवन की सबसे बड़ी हार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिये जो नीतियां बताई थीं, वे आज भी उतनी ही गहराई से सच साबित होती हैं। उनका स्पष्ट संदेश था कि “इंसान की जुबान ही उसका सबसे बड़ा हथियार भी है और सबसे बड़ी कमजोरी भी।” कई बार हम भरोसे में, भावनाओं में या जल्दबाजी में ऐसी बातें साझा कर देते हैं जो बाद में हमारे लिये परेशानी का कारण बन जाती हैं। सोशल मीडिया के इस युग में लोग अपनी निजी जिंदगी खुलकर साझा कर देते हैं। लेकिन चाणक्य की यह सीख आज भी उतनी ही सटीक है, “हर बात बताने के लिये नहीं होती, कुछ बातें जीवन की सुरक्षा होती हैं।”

ये 4 बातें कभी किसी से न कहें

पैसे का नुकसान, चुप रहना ही समझदारी

चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आपको व्यापार में घाटा हुआ हो या नौकरी छूट गई हो, तो इसे सार्वजनिक न करें। क्योंकि, लोग सहानुभूति कम, दूरी ज्यादा बना लेते हैं। कमजोर स्थिति का फायदा उठाया जा सकता है। सम्मान धीरे-धीरे कम होने लगता है। समाधान: स्थिति सुधारने पर ध्यान दें, न कि उसे दिखाने पर।

धोखा या अपमान, कमजोरी मत बनने दें

अगर किसी ने आपको ठगा है या अपमानित किया है, तो उसे बार-बार बताना आपकी छवि को कमजोर करता है। लोग आपको “संवेदनशील” नहीं, “कमजोर” समझ सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है। भविष्य में लोग फायदा उठा सकते हैं। चाणक्य का संकेत: जवाब शब्दों से नहीं, सफलता से दें।

घर-परिवार की बातें—बाहर नहीं, भीतर ही रहें

घर के झगड़े या वैवाहिक विवादों को बाहर साझा करना सबसे बड़ी भूल मानी गई है। चाणक्य के अनुसार, बाहर के लोग मदद नहीं, मजाक बना सकते हैं। घर की दरार और गहरी हो सकती है। भरोसा टूटने का खतरा बढ़ता है। सीख: घर की बातें घर में ही सुलझायें।

अपना दुख और मानसिक कमजोरी, सबके सामने नहीं

हर इंसान दुखी होता है, लेकिन उसे सार्वजनिक करना उचित नहीं माना गया। हर कोई शुभचिंतक नहीं होता। आपकी कमजोरी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। सहानुभूति के पीछे स्वार्थ छिपा हो सकता है। नीति: दुख साझा कम, आत्मबल मजबूत ज्यादा रखें।

इसे भी पढ़ें : आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को झट से हटाये ऐसे…

इसे भी पढ़ें : रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

इसे भी पढ़ें : भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत और फीचर्स… जानें

इसे भी पढ़ें : दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

इसे भी पढ़ें : मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले दादी-नानी की ये सलाह… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को झट से हटाये ऐसे…

New Delhi : स्किन, चेहरा और बाल किसी भी...

रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश

Ranchi : रांची में आगामी जगन्नाथपुर मेला और रथ...

भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत और फीचर्स… जानें

Kohramlive : चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार...

दुमका में बिगड़ी एक दर्जन बच्चों की हालत, सब के सब पहुंचे अस्पताल

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाड़ुकदमा...