BOKARO : बिजली सब स्टेशन लूटकांड में पुलिस ने 6 अपराधियों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिकअप वैन, 90 किलो से अधिक कॉपर वायर, एल्युमिनियम वायर, प्लेट व अन्य उपकरण बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से 5 मोबाइल भी बरामद किया है। यहां याद दिला दें कि बीते 22 सितंबर की रात बोकारो के ललपनिया सब स्टेशन पर अपराधियों ने धावा बोला था। सबसे पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाया। फिर सब स्टेशन में रखे ट्रांसफॉर्मर समेत कई उपकरण ले उड़े। गार्ड के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। मामले को बोकारो पुलिस कप्तान चंदन कुमार झा ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया। टेक्निकल सेल की मदद ली गई। इसी दरम्यान पुलिस कप्तान चंदन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके तार एवं अन्य उपकरण को बोकारो इंदसट्रियल एरिया स्थित हिंदुस्तान केमिकल फैक्ट्री में रखा गया है। टीम ने छापेमारी की और चोरी किये गये सामान बरामद कर लिए गये। मौके से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और सारे राज उगल दिये। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने अन्य 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सुनें क्या बोलें एसपी चंदन कुमार झा…
Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप
Read More : #Sex Racket : शादी कर लड़कियों को बना देता था कॉलगर्ल, कारनामे सुन पुलिस दंग
Read More : #Ice Cream असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
Read More : OMG! 6 घंटे Service down, 52 हजार करोड़ का नुकसान
Read More : कमाने गया पति, रंगरलियां मनाते धराई पत्नी, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : BREAKING : दिनदहाड़े रेलवे लाइन में चली ताबड़तोड़ गोली, इंजीनियर जख्मी
Read More : PLFI ने जारी किया पर्चा, लिखा- कल 12 बजे तक…
Read More : भू-माफिया कमलेश को भेजा गया जेल…देखें
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी












