यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बाबू एक आदमी को ठिकाने लगाना है। कीमत जो तुम चाहो। इसी के कारण मुझे जेल जाना पड़ा था। यह मेरा सबसे बड़ा दुश्‍मन है। मनोज मुंडा से मिली मुंहमांगी कीमत के ऑफर पर बाबू तैयार हो गया। बोला काम हो जायेगा। उसने पेशेवर शूटर डब्‍लू यादव से सौदेबाजी कर ली। भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत लगा दी गई। उसे एडवांस में पेफोन के माध्‍यम से 5 हजार रुपये मिले। यह पैसे उसके चचेरे भाई विवेक यादव उर्फ सोनू के खाते में ट्रांसफर किये गये थे। तय योजना के मुताबिक दोनों 22 सितंबर को बस से रांची पहुंचे। यहां मनोज मुंडा का फुफेरा भाई कार्तिक ने उसे रिसीव किया। उसे लेकर मनोज के घर गया। 22 को ही शाम में ओरमांझी पहुंचा। कार्तिक मुंडा, मनोज मुंडा और रतन बेदिया के साथ डब्‍लू को लेकर ओरमांझी ब्‍लॉक चौक पहुंचा। शूटर डब्‍लू को दिखाया, यही है जीतराम मुंडा। इसी को सलटाना है। डब्‍लू बोला फिकर नहीं करने का, काम हो जायेगा। मनोज मुंडा ने शूटर डब्‍लू यादव को देसी कट्टा थमा दिया।

जीतराम मुंडा अपने दोस्‍त राजकिशोर साहु के साथ ओरमांझी के आर्यन ढ़ाबा में चाय पी रहे थे। इसी दरम्‍यान शूटर डब्‍लू यादव और बाबू साहब एक काले रंग की पल्‍सर पर आये। वहीं मनोज मुंडा और रतन बेदिया ग्रे रंग की स्‍कूटी से आर्यन ढ़ाबा के सामने रोड पर पहुंचे। जहां मनोज मुंडा, रतन बेदिया और बाबू साहब रोड के उस पार रूक गये। शूटर डब्‍लू यादव रोड क्रॉस कर आर्यन ढ़ाबा में गया। वहां चाय पी रहे जीतराम को सिर में पीछे सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद खून से लतपथ जीतराम वहीं गिर गये। गोली से निकले पिलेट और छर्रा से साथ बैठकर चाय पी रहे राजकिशोर साहू भी जख्‍मी हो गये। सरेशाम इस दुस्‍साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपराधकर्मी भाग निकलने में कामयाब रहे। शूटर डब्‍लू यादव और बाबू साहब बस से बनारस भाग निकले। सरेशाम बीजेपी नेता की हत्‍या के बाद कोहराम मच गया था। जीतराम की पत्‍नी गायत्री कुमारी ने ओरमांझी थाना में मनोज मुंडा के खिलाफ हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

रूरल एसपी नौशाद आलम की देखरेख में सिल्‍ली डीएसपी के नेतृत्‍व में एसआईटी का गठन किया गया। टेक्निकल सेल की मदद से पहले कार्तिक मुंडा धराया। उसने कई राज उगले। उसकी निशानदेही पर रांची पुलिस ने शूटर डब्‍लू यादव को यूपी के गाजीपुर से धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में शूटर डब्‍लू ने बताया कि साल 2015 में वह छात्र नेता की हत्‍या के आरोप में जेल जा चुका है। 5 साल की सजा काटकर पिछले साल ही जेल से बाहर आया है।
रुरल एसपी नौशाद आलम ने आज मामले का खुलासा कर दिया है। सुनें क्‍या बोलें रूरल एसपी मोहम्‍मद नौशाद आलम, शूटर डब्‍लू यादव और कार्तिक मुंडा…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : BJP नेता जीतराम मुंडा को इन दोनों ने मारी थी गोली

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुठभेड़ में जख्‍मी असिस्‍टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर

इसे भी पढ़ें :Primary Teacher : 9354 पदों पर होगी बहाली, ऐसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुठभेड़ में जख्‍मी असिस्‍टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर

इसे भी पढ़ें :BREAKING : मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्‍टेंट कमांडेंट को लगी गोली

इसे भी पढ़ें :BREAKING : BJP नेता जीतराम मुंडा को इन दोनों ने मारी थी गोली

इसे भी पढ़ें :JNVST Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय ने जारी किए कक्षा 6 के Selection Test के रिजल्ट

इसे भी पढ़ें :SBI में 606 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिये कैसे और कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :DU Cut Off List : इस साल आएंगी 5 कट ऑफ,जानें नामांकन का शेड्यूल

इसे भी पढ़ें :SSC ने निकाली 3261 पदों पर भर्ती, 10 वीं, 12 वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें Apply

इसे भी पढ़ें :Railway Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए 3 हजार नौकरियां, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू

इसे भी पढ़ें :UPSC 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, बिहार का शुभम बना टॉपर, ऐसे देखें रिजल्‍ट

इसे भी पढ़ें :NDA परीक्षा में महिलाओं के बैठने को लेकर SC ने केंद्र को दिए कड़े निर्देश, जानिए क्या…

इसे भी पढ़ें :नवोदय विद्यालय में क्‍लास 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करना है ऑनलाइन आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...