Kohramlive : 22 अप्रैल की वह दोपहर जब पहलगाम की वादियों में गोलियों की आवाज गूंजी, किसी ने नहीं सोचा था कि इसकी गूंज भारत के रसोईघरों तक पहुंचेगी। आतंकी हमले में 26 जानें गईं और जवाब में भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया। इसी रास्ते भारत तक बादाम-पिस्ता प्रेमियों तक आता है। अफगानिस्तान से भारत आने वाले ड्राय फ्रूट्स, बादाम, किशमिश, अंजीर और पिस्ता अब जमीनी रास्ते से भारत पहुंचना आसान नहीं रह गया, क्योंकि पाकिस्तान ने भी हर तरह के व्यापार पर ताला जड़ दिया है।
500 मिलियन डॉलर की राह अब खामोश
हर साल 500 मिलियन डॉलर का व्यापार इसी अटारी बॉर्डर के सहारे होता था। अकेले इस साल भारत ने अफगानिस्तान से 358 मिलियन डॉलर के ड्राय फ्रूट्स मंगवाये थे। अब यह रास्ता बंद है और अफगानी काफिले वापस लौटने को मजबूर हैं। ड्राय फ्रूट के कुछ व्यापारियों का कहना है कि “त्योहारी सीजन में ये हालात ऐसे ही रहे तो कीमतें 20% तक बढ़ेंगी। यानी सब महंगी हो जायेगी। वहीं, कुछ व्यापारियों का कहना था कि अब व्यापारी चाबहार पोर्ट के रास्ते ड्राय फ्रूट मंगाने की सोच रहे हैं। लेकिन यह राह लंबी, महंगी और समय लेने वाली है।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त
इसे भी पढ़ें : जंगल के साये में साजिश, पुलिस ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कांग्रेसियों का महाजुटान इस रोज… जानें क्यों










