JAMTARA : जामताड़ा पुलिस ने लकड़ी तस्करी के आरोपी ताजुद्दीन अंसारी को दबोचा है। वह शीशम व शिरीष की लकड़ियों के नौ बोटे को लेकर पिकअप वैन से जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम ने उसे दबोचा। बताया जा रहा है कि इन लकड़ियों को केलाही से डाबर मोड़ की ओर ले जाया जा रहा था।
लकड़ी तस्कर गिरोह का पता चला
आरोपी से पूछताछ में पुलिस को लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में पता चला। गिरोह के लोग अवैध तरीके से शीशम व शिरीष के पेड़ों को काटकर लकड़ियों को बेचने का काम कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ गिरोह में शामिल शब्बीर अंसारी, मोहन शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
लंबे समय से चल रहा लकड़ी तस्करी का रैकेट
मिहिजाम थाने के ASI अमजद हुसैन ने मंगलवार की रात अवैध लकड़ी लदे पिकअप वैन को पकड़ा। इस मामले में वन अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से लकड़ी तस्करी का रैकेट काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : सुहागरात पर दूध पीना क्यों है जरूरी, दूल्हा-दुल्हन क्यों निभाते हैं ये रस्म, जानें इसका सच
इसे भी पढ़ें : Indian Railway ने नाइट ड्यूटी भत्ते में किया बदलाव, अब वंचितों को मिल सकता है अलाउंस
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक को फ्री में मिल रहा है 2 लाख रुपये का फायदा!, बस करना होगा यह काम…
इसे भी पढ़ें : मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू की दर्दनाक मौत, मंगेतर लड़ रही जिंदगी की जंग
इसे भी पढ़ें : जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…












