Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस ने केवल 2 घंटे की कार्रवाई में 8 ट्रैक्टरों से करीब 24 टन कोयला जब्त किया, वहीं, 7 लोगों को अरेस्ट किया। फरार चालक को खोजा जा रहा है। गुप्त सूचना मिली थी कि बड़कागांव और आसपास के इलाकों से अवैध कोयले का खेप निकल रही है। बड़कागांव SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर ये कामयाबी हासिल कर ली। जब्त ट्रैक्टरों को पकड़कर थाना परिसर लाया गया, वहां जॉन डियर, आयशर, पावर ट्रैक जैसी कंपनियों के वाहन एक कतार में खड़े थे। इस कार्रवाई के बाद थाना में केस दर्ज किया गया। हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने सभी DSP को चेतावनी दी है कि कोयले के अवैध कारोबार में जो भी शामिल होगा, उसे कानून से कोई नहीं बचा सकेगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
इसे भी पढ़े : भैंसा पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे ये नेता, वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़े : कल्पना सोरेन बोली, झारखंड की मिट्टी में अब बदलाव की खुशबू…
इसे भी पढ़े : बांग्लादेश में ब’वाल, गो’लियों और आ’ग के बीच जल उठा चुनावी मौसम…
इसे भी पढ़े : लखीसराय में बवाल, डिप्टी CM बोले, राजद के गुंडे डर गये…
इसे भी पढ़े : बिहार में जनता ने लिखा नया इतिहास, 60.18 फीसदी वोटिंग…





