कल्पना सोरेन बोली, झारखंड की मिट्टी में अब बदलाव की खुशबू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घाटशिला के गंधनिया हाट मैदान में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। आंखों में उम्मीद, हाथों में झंडे, और दिलों में झामुमो के प्रति अटूट विश्वास लेकर जुटे लोगों से गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि “स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन, ये झारखंड की आत्मा थे। ऐसा लगता है, भगवान ने गुरु और शिष्य दोनों को किसी दिव्य कारण से अपने पास बुलाया है। लेकिन उनका सपना अब अधूरा नहीं रहेगा, हम सब उसे पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विधानसभा की जिम्मेदारी एक युवा, कर्मठ और जनता के प्रिय चेहरे सोमेश सोरेन को सौंपी है। वे अपने पिता की तरह घाटशिला की सेवा के लिये समर्पित रहेंगे। कल्पना सोरेन ने मंच से झारखंड की महिलाओं को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की महिलायें आत्मनिर्भर हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें 2500 रुपये मासिक सहायता देकर सम्मान और आत्मविश्वास दिया है। यह बदलाव झारखंड के नये युग की शुरुआत है। मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने झारखंड की तस्वीर बदल दी है। दिवंगत रामदास सोरेन की जो विरासत थी, वह अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं। मौके पर सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता, लक्ष्मण टुडू, और स्वर्गीय रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमोनी सोरेन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : भैंसा पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे ये नेता, वीडियो वायरल… देखें

इसे भी पढ़े : होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू, सुनहरा मौका, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...