बिहार में जनता ने लिखा नया इतिहास, 60.18 फीसदी वोटिंग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के पहले चरण के मतदान ने उम्मीदों, नारों और बदलाव की दस्तक के साथ नया इतिहास रच दिया। शाम पांच बजे तक 18 जिलों की 121 सीटों पर 60.18% मतदान हुआ। इस चुनावी रण में 1314 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 1192 पुरुष, 122 महिलायें और 758 थर्ड जेंडर मतदाता अपनी पहचान दर्ज कराने निकले। तीन करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राघोपुर में पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के सतीश कुमार और जनसुराज के चंचल कुमार का मुकाबला दिलचस्प है। तारापुर में डिप्टी CM सम्राट चौधरी का मुकाबला अरुण कुमार (राजद) से है। लखीसराय में तीन बार के विजेता डिप्टी CM विजय सिन्हा के सामने कांग्रेस के अमरेष कुमार हैं। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह इस बार जेल की सलाखों में बंद हैं, वहीं उनका प्रचार और मंच पर ललन सिंह अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। दानापुर में लालू की बेटी मीसा भारती से हार के बाद अब रामकृपाल यादव विधानसभा के अखाड़े में उतरे हैं। उनके सामने राजद के रीत लाल राय हैं। महुआ में तेज प्रताप यादव की वापसी, पांच साल बाद फिर वही जोश, वही सपना। छपरा में खेसारी लाल यादव का जलवा रहा। अलीनगर में मैथिली ठाकुर की मधुर आवाज अब सियासी मंच पर गूंज रही है। रघुनाथपुर में ओसामा शहाब पिता की विरासत संभालने की चुनौती है। गरखा में चिराग पासवान के भांजे सीमांत मृणाल की नई पारी है। भोरे में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बनाम भाकपा माले के धनंजय के बीच सीधा मुकाबला है। सरायरंजन में विजय चौधरी को लगातार चौथी बार जीत की आस है। मधेपुरा में कविता साहा और परबत्ता में संजीव कुमार परख है। मुंगेर में सबसे ज्यादा धनी उम्मीदवार कुमार प्रणय का अपना एक अलग जलजला है।  वोट डालने के बाद गांव की कुछ औरतें कह रही थीं “हम तो चुपचाप वोट दे आये, पर इस बार फैसला बड़ा होगा…” वहीं, बूढ़े चाचा चौपाल पर ताश खेलते बोले, “बिहार अब बच्चा नहीं, समझदार मतदाता बन गया है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...