कोहराम लाइव डेस्क : PM मोदी जल्द ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा। साथ ही अपनी ‘बहुमूल्य युक्तियां’ को परीक्षा की चिंता दूर करने के लिए साझा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा 2021 से PM का उद्देश्य कोरोना काल में छात्रों के बोर्ड परीक्षाओं का डर दूर करना है, ताकि स्टूडेंटस आने वाली बोर्ड परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं आराम से दे सकें।
इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार
PM छात्रों को मानसिक रूप से करेंगे तैयार
MyGovIndia ट्विटर अकाउंट से परीक्षा पे चर्चा 2021 की घोषणा करते जानकारी दी है कि 2021 परीक्षा पे चर्चा संस्करण के लिए छात्र तैयार हो जाएं। इस साल Covid-19 के कारण ऑफलाइन क्लासेज नहीं हो पाई हैं और छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज से ही परीक्षा की तैयारी करनी पड़ी है। इसके साथ ही यह परीक्षा बिल्कुल नए तरीके की होगी जिसके लिए पीएम मोदी छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करेंगे।
Get ready to leave behind exam stress & nervousness with PM Narendra Modi in the newest edition of #ParikshaPeCharcha2021. Coming soon, stay tuned for more details! @EduMinOfIndia @PMOIndia @PIB_India @MIB_India pic.twitter.com/F9wsHiKHFT
— MyGovIndia (@mygovindia) February 6, 2021
‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन हर वर्ष
PM मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन 2018 के बाद से हर वर्ष किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए आते हैं। यह आयोजन देश में परीक्षा के दौर की शुरुआत में आयोजित किया जाता है। CBSE और राज्य बोर्ड कक्षा 10, कक्षा 12 की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। साथ ही बिहार बोर्ड ने परीक्षाएं 01 फरवरी से शुरू कर दी हैं।
इसे भी पढ़ें : Railway में 2500 पदों पर होगी बहाली, जानें कैसे होगा चयन










