- 05, 12, 13 दिसंबर 2020 को हुई थी ऑनलाइन परीक्षा
कोहराम लाइव डेस्क : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) ने क्लर्क भर्ती (CRP Clerks X) की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जो IBPS Clerk Prelims 2021 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा 05, 12, 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को ibps.in पर जाकर होमपेज पर दिख रहे लिंक पर जाना है और अपना रिजल्ट चेक करना है।
इसे भी पढ़ें : BHEL में 300 पदों पर होगी अप्रेंटिस की भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन
इस प्रकार चेक कर सकते हैं रिजल्ट
A : आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
B : होमपेज पर चल रहे स्क्रॉल में रिजल्ट का लिंक देखें।
C : नये पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें, लॉगिन पेज पर जाएं।
D : अपना डिटेल्स दर्ज कर लॉगिन करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
E : रिजल्ट चेक करें और अपने पास सेव कर लें।
मेन एडमिट कार्ड 2021
वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब मेन परीक्षा में शामिल होंगे। IBPS Clerk Main Exam 2021 28 फरवरी 2021 को होगा। इसमें 200 अंकों के 190 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा। आयोग ने मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिसे क्वालिफाइड उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ ही एग्जाम सेंटर पर एंट्री मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध का पति करता था विरोध, प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी…














