spot_img

अब Driving Test के बिना ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ड्राइविंग नियमों के अनुसार, जब तक कोई ड्राइविंग टेस्‍ट में पास नहीं करता है, तब तक उसे ड्राइविंग लाइसेंस (DL) नहीं मिलता है। दरअसल ड्राइविंग टेस्ट से इस बात का पता चलता है कि DL के लिए आवेदन करने वाले शख्स को कार चलानी आती है या नहीं। ऐसा सिस्‍टम बनाया जा रहा है, जिसमें आनेवाले समय में ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदनकर्ताओं को टेस्ट देने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मांगा सुझाव

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस दिशा में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करके लोगों से सुझाव मांगे हैं। ख़ास बात ये है कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनकर्ता को बिना टेस्ट के ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ तभी दिया जाएगा, जब उसने किसी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइविंग सीखी हो। ऐसे में ड्राइवर को DL के लिए योग्य माना जाएगा और उसे आवेदन के बाद किसी ड्राइविंग टेस्ट से नहीं गुजरना पड़ेगा।

पहले से सीखे लोगों के लिए आसान होगा प्रोसेस

RTO दफ्तर पर हर रोज ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आते हैं, ऐसे में इतनी संख्या में आने वाले आवेदनकर्ताओं का ड्राइविंग टेस्ट करवाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। साथ ही इसमें काफी समय भी लगता है। ऐसे में आवेदनकर्ता ने अगर पहले से किसी मान्यता प्राप्‍त ट्रेनिंग सेंटर से ही ड्राइविंग सीख रखी है, तो उसके लिए ड्राइविंग लाइसिंग प्राप्त करने का प्रोसेस आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जहां रहने की कल्पना भी डरावनी, वहाँ 30 साल से अकेला…

ड्राइविंग सेंटर की मान्‍यता के लिए बन सकते हैं नियम

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता को लेकर भी कुछ नियम लाए जा सकते हैं। दरअसल इन नियमों का पालन करने पर ही ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स को मान्यता दी जाएगी। अगर DL ऐसे ही किसी मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइविंग सीख चुका होगा तब उसे ड्राइविंग टेस्ट दिए बगैर ही DL के लिए योग्य माना जाएगा। मौजूदा समय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग टेस्ट से गुजारा जाता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी

मंत्रालय की तरफ से इस ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। सड़क पर प्रशिक्षित ड्राइवर्स की संख्या भी बढ़ेगी। मान्यता प्राप्त ड्राइविंग रेनिंग सेंटर पर लोगों को कई चरणों के दौरान ड्राइविंग सिखाई जाती है,जिससे ड्राइवर व्यस्त सड़कों पर भी आसांनी से ड्राइव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्‍लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्‍ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...