spot_img
spot_img
spot_img

Railway में 2500 पदों पर होगी बहाली, जानें कैसे होगा चयन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : Railway में नौकरी के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए आवेदन का सुनहरा अवसर है। Central Railway ने ट्रेड अप्रेंटिस के 2532 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के तहत ये नियुक्तियां विभिन्न ट्रेड में की जाएंगी।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू

नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेड अप्रेंटिस के इन पदों पर आज यानी 6 फरवरी 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलपुर सहित कई रीजन के लिए ये भर्तियां निकाली गई है।

इसे भी पढ़ें : BHEL में 300 पदों पर होगी अप्रेंटिस की भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए

रेलवे में ट्रेड अप्रेंटाइस के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना आवश्यक है। पद से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

15 से 24 वर्ष होनी चाहिए आयु

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से तय की गई है। आयु की गणना 01.01.2021 के आधार पर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर बाप-बेटे ने की आत्‍म’हत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

ये है महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 06 फरवरी, 2021
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 05 मार्च, 2021

क्‍या है आवेदन शुल्‍क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च 2021 निर्धारित है।

चयन का प्रोसेस

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्‍ट बनेगी। इसी आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध का पति करता था विरोध, प्रेमियों के साथ मिलकर पत्‍नी ने कर दी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...