spot_img

मोबाइल फोन बताएगा नोट असली है या नकली, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सरकार ने नोटबंदी के बाद 500 रुपये और 2,000 रुपये का नया नोट जारी किया था। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सबसे ज्यादा 2,000 रुपये के नकली नोट पकड़े गए थे। कई बार बैंक एटीएम से भी 2000 रुपये का नकली नोट निकल आते हैं। ऐसे में असली-नकली नोट की पहचान बड़ी समस्‍या बन जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पहचान की जानकारी दी है। भारतीय करेंसी नोटों की पहचान करने के लिए RBI का Mobile Aided Note Identifier, MANI एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

दृष्टिबाधित लोग भी कर सकते हैं पहचान

MANI ऐप के जरिये दृष्टिबाधित लोग भी भारतीय करेंसी नोटों की पहचान कर सकते हैं। दृष्टिबाधित लोग नोटों की पहचान करने में सक्षम नहीं होते, ऐसे में इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन के जरिये नोटों की पहचान करने का तरीका निकाला गया है। मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर (मणि) के जरिये आसानी से नोटों की पहचान की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्‍लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्‍ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार

इस प्रकार की जा सकती है पहचान

यह एप्‍लीकेशन नोट के आगे और पीछे के हिस्से की जांच करके महात्मा गांधी  चेन तथा महात्मा गांधी चेन के बैंक नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान करने में सक्षम है। इससे प्रकाश की विभिन्‍न परिस्थितियों के अंतर्गत अलग-अलग कोणों से पकड़े गए आधे मुड़े हुए नोटों की पहचान भी की जा सकती है। यह खास एप ऑडियो नोटिफिकेशन के जरिये इस बात की भी जानकारी देता है कि नोट कितने का है।

प्रयोग के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं

RBI का कहना है कि मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर मणि एक एप है। इस नि:शुल्क एप्लीकेशन को एक बार इंस्टॉल करने के बाद इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ें : स्‍मार्टफोन के कैमरे से भी जांच सकेंगे ह्रदय की गति, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...