Kohramlive desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एमवी ‘गंगा विलास’ क्रूज को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। यह दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाला क्रूज है। एमवी गंगा विलास क्रूज को शुक्रवार को सबसे लंबी नदी यात्रा पर रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा पर बन रहा राष्ट्रीय जलमार्ग पूरे देश के लिए एक मॉडल की तरह विकसित हो रहा है। नदी जल मार्ग अब भारत की नई ताकत बनेगा। गंगा विलास क्रूज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच विकास की एक नई लकीर खींचेगा। यह क्रूज जहां-जहां से गुजरेगा वहां विकास की नया मार्ग तैयार होगा। मौके पर वाराणसी के रविदास घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री यूपी के चार कम्युनिटी जेटी और काशी में पर्यटकों के लिए टेंट सिटी का भी औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा कर संस्कृति का अनुभव किया। काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा…
समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रूज राज्य के 6 स्थलों- बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव में रुकेगा। क्रूज के बिहार से गुजरने पर पर्यटकों को यहां की संस्कृति और इतिहास से परिचय होगा। यात्रा को सुगम और गतिमान बनाने के लिए जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
असम के सीएम हिमंता विसवा सरमा ने कहा…
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि जिस रिवर क्रूज की आज शुरुआत हो रही है ये काशी से असम को भी जोड़ रहा है। इस क्रूज में जो यात्री आएंगे, उन्हें मां कामाख्या का दर्शन करने को मिलेगा और वे काजीरंगा आदि को भी देख सकेंगे।
पीएम ने इनका भी किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। जल मार्ग विकास परियोजना के तहत विकसित हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल की कार्गो हैंडलिंग क्षमता लगभग तीन मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) है। प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह उत्तर पूर्वी क्षेत्र में समृद्ध प्रतिभा को तराशने में मदद करेगा और तेजी से बढ़ते लॉजिस्टिक उद्योग में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड की आधारशिला भी रखी। पांडु टर्मिनल पर शिप रिपेयर सुविधा से समय की बचत होगी, क्योंकि एक जहाज को कोलकाता रिपेयर फैसिलिटी तक ले जाने और वापस लाने में एक महीने से अधिक का समय लगता है। पांडु टर्मिनल को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से जोड़ने वाली सड़क की 24 घंटे की कनेक्टिविटी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : इस बार चाईबासा के इस इलाके में फटा IED…देखें
इसे भी पढ़ें :घने जंगल में इस हाल में मिली महिला क्रिकेटर… देखें
इसे भी पढ़ें :जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिहार में 81 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :शानदार, जानदार, लाजवाब है क्रूज गंगा विलास, खासियत जान रह जायेंगे दंग, देखें…
इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है मकर संक्रांति ? 14 या 15 जनवरी, जानें…
इसे भी पढ़ें :एक ही कुएं में मिली पति-पत्नी की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में दो आतंकी धराये, कनाडा में बैठे खूंखार का खास निकला
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वालों को झटका, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव












