spot_img

दिल्ली में दो आतंकी धराये, कनाडा में बैठे खूंखार का खास निकला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 26 जनवरी से पहले दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कनाडा में बैठे खूंखार आतंकी अर्शदीप डल्ला के दो करीबी साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली के माहौल को खराब करने के इरादे से कोई बड़ा खुराफात करने का मन बनाया था। दोनों के मोबाइल से आतंकी वारदात का ब्लू प्रिंट मिला है। गिरफ्तार आतंकी का नाम जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ याकूब और नौशाद है। इन दोनों के पास से उम्दा किस्म के तीन पिस्टल और 22 जिंदा गोलियां मिली है। गिरफ्तार नौशाद दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहनेवाला है। वहीं याकूब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार का सदस्य रहा है। उसपर हत्या के दो इल्जाम है। विस्फोटक अभिनियम के तहत उसे 10 साल की सजा हो चुकी है। जगजीत सिंह पंजाब के बंबीहा गिरोह का सदस्य है। उसका आका कनाडा में बैठे खूंखार आतंकी अर्शदीप डल्ला है। वह डल्ला का खास माना जाता है। वह उत्तराखंड में हत्या के मामले में पेरोल जंप कर गया था। अर्शदीप डल्ला खालिस्तान टास्क फोर्स का खूंखार आतंकी है।  अर्शदीप वर्ष 2017 में कनाडा फरार हो गया था। तब से वह कनाडा से ही देश में खुराफाती कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गणतंत्र दिवस को देखते हुये दिल्ली की स्पेशल सेल एक्टिव मोड में है। स्पेशल सेल के ACP ललित मोहन नेगी की देखरेख में कई टीमें काम कर रही है। यह टीम आतंकी और शरारती तत्वों पर अपनी पैनी नजर रखें हुये हैं। इसी क्रम में उक्त दोनों आतंकी को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें :दिन के उजाले में लुकैया जंगल में ठांय-ठांय, देखें वीडियो….

इसे भी पढ़ें :BREAKING : नहीं रहे JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, इस बार क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : स्पाइस जेट में बम होने की खबर से मचा तहलका… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :घना कोहरा बन गया काल, 7 की उठी अर्थी, CM ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें :PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक… देखें वीडियो 

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में घर आए फौजी का किया यह हाल, पत्नी बेसुध… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने इन Youtube Channels को किया बैन…देखें

इसे भी पढ़ें :शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है अदरक, दूर होगी ये कमजोरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...