PM मोदी ने दूसरी बार की बड़ी अपील, सोना खरीदने की जरूरत नहीं…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम में देश को वैश्विक परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया लगातार अस्थिर हालात से गुजर रही है और इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

वैश्विक संकटों का किया जिक्र

  • प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षों की अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर चिंता जताई।
  • PM मोदी ने कहा कि दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों का सामना कर रही है।
  • उन्होंने कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का उल्लेख किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हालातों का असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील

  • प्रधानमंत्री ने ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही।
  • PM मोदी ने लोगों से जहां तक संभव हो पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की।
  • उन्होंने मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया।
  • कार पुलिंग को बढ़ावा देने की सलाह दी।
  • उन्होंने कहा कि जिनके पास कार है, वे एक वाहन में अधिक लोगों के साथ यात्रा करें।

वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

  • प्रधानमंत्री ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग को भी जरूरी बताया।
  • PM मोदी ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ने कई काम आसान कर दिये हैं।
  • उन्होंने सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता देने की अपील की।
  • वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की भी बात कही।

पश्चिम एशिया संकट को बताया बड़ा खतरा

  • प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात की तुलना कोरोना संकट से की।
  • PM मोदी ने कहा कि अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियां इस दशक के सबसे बड़े संकटों में शामिल हैं।
  • उन्होंने भरोसा जताया कि देश मिलकर इस चुनौती का भी सामना करेगा।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इन परिस्थितियों का असर देशवासियों पर कम से कम पड़े।

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार में नियुक्त सभी अधिकारी बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें : SBI ATM के अंदर खुल गया सैलून, लोग रह गये दंग…

इसे भी पढ़ें : मुंशी को घेरकर की पिटाई, ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर…

इसे भी पढ़ें : कार में बने गुप्त बॉक्स से मिले खतरनाक चीजें, पुलिस रह गई दंग…

इसे भी पढ़ें : पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की ह’त्या से दहला टाटा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...