कार में बने गुप्त बॉक्स से मिले खतरनाक चीजें, पुलिस रह गई दंग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : सिमडेगा के थेथाईटांगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 43 किलो गांजा, अवैध हथियार और दो कार के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का संबंध बिहार और उड़ीसा से बताया जा रहा है। पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित की गई।

ऐसे धरा गये तस्कर

  • बीते कल यानी 10 मई को सिमडेगा SP को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के बलांगीर से गांजा की बड़ी खेप रांची ले जाई जा रही है।
  • गांजा एक स्विफ्ट डिजायर कार (OD 15X 4060) में ले जाया जा रहा था।
  • सूचना में वाहन में अवैध हथियार होने की भी बात कही गई थी।
  • सीनियर DSP रणवीर सिंह और SDPO बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई।
  • पुलिस ने टी टांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूल टोली के पास वाहन को रोककर तलाशी ली।

कार में बने गुप्त बॉक्स से मिला गांजा

  • तलाशी के दौरान पुलिस को कार के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा मिला।
  • वाहन की सीट के अंदर बने गुप्त कैबिनेट से 76 पैकेट बरामद किये गये।
  • कुल 42.990 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
  • मौके से दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो और दीपेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस के अनुसार गांजा सप्लाई के लिये कार में विशेष गुप्त बॉक्स बनाया गया था।

तीन अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

  • पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
  • दुर्गेश कुमार सिंह की तलाशी में एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 4 जिंदा गोलियां मिली।
  • पूछताछ के आधार पर अभिषेक राय और उड़ीसा निवासी उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने दूसरी स्विफ्ट डिजायर कार (JH 01EQ 5615) भी जब्त की।
  • जांच में सामने आया कि दूसरी कार गांजा लदे वाहन को एस्कॉर्ट कर रही थी।
  • अभिषेक राय की निशानदेही पर झाड़ियों से दो और पिस्टल तथा दो मैगजीन बरामद किये गये।

पहले भी कई राज्यों में पहुंचा चुके थे गांजा

  • पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किये हैं।
  • आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार इसी रास्ते से गांजा की खेप पहुंचा चुके हैं।
  • गांजा बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था।
  • गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर, बिहार निवासी दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो, दीपेश सिंह, अभिषेक राय और बलांगीर, उड़ीसा निवासी उछवा प्रधान शामिल हैं।
  • पुलिस के अनुसार आरोपियों पर हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की ह’त्या से दहला टाटा…

इसे भी पढ़ें : दो घंटे बंद रही सराफा दुकानें… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बंगाल कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद उप चुनाव कल…

इसे भी पढ़ें : पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, क्या बोले CM सम्राट चौधरी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौ’त, सामने आई नई जानकारी… जानें

UP : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...