spot_img

PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, ₹5 हजार करोड़ का एयरपोर्ट, ₹18 हजार करोड़ की…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को उत्तर आंध्र के विकास का नया इंजन माना जा रहा है। इस दौरान PM मोदी ने करीब 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और ट्रांसमिशन परियोजनायें शामिल हैं।

जनसभा में PM ने कहा कि “यह एयरपोर्ट आंध्र की ग्रोथ का रनवे और युवाओं के भविष्य का लॉन्चपैड है।” उन्होंने बताया कि 2014 में देश में 74 ऑपरेशनल एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 166 हो गये हैं। PM ने एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि पहले एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन अब महान विभूतियों को सम्मान दिया जा रहा है। इसी सोच के तहत इस एयरपोर्ट का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुये कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसे 25 वर्षों का परखा हुआ नेतृत्व मिला है। कार्यक्रम में 13,500 से अधिक आदिवासी महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने ढिमसा नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : ‘मुझे माफ कर दीजिये…’, PM मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग का वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : थाना से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : 200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

इसे भी पढ़ें : मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

इसे भी पढ़ें : बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्लफ्रेंड के सीने में दूसरे का नाम देख दाग दी 3 गो’लियां, फिर…

UP : प्यार, शक और गुस्से का ऐसा खौफनाक...

झारखंड से संदिग्ध आतंकी की करीबी अरेस्ट, STF साथ ले गई बंगाल

Ranchi : साहिबगंज में पश्चिम बंगाल STF ने आतंकी...

रेलवे की दो चादरों का राज, रोचक बातें, जानें…

Kohramlive : भारतीय रेलवे की AC कोच यात्रा में...

भोलेनाथ की राह में दर्द नहीं बनेगा रुकावट, कैसे जानें…

Kohramlive : सावन का महीना शुरू होते ही हर...